Global Terrorism Index 2023 ( वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2023:अफगानिस्तान रहा शीर्ष पर जानिए भारत का स्थान
Global Terrorism Report - GTI 2023 ( वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2023: अफगानिस्तान रहा शीर्ष पर जाने भारत का स्थान
Global Terrorism Report - GTI 2023 ( वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2023)
हाल ही में वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2023 की सूची जारी की गई है। Global Terrorism Index - GTI 2023 रिपोर्ट को थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक एंड पीस (IEP) द्वारा तैयार किया गया है। जिसमें अफगानिस्तान लगातार चौथे वर्ष भी शीर्ष पर बना हुआ है। और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा।
टेररिज्म ट्रैकर 1 जनवरी 2007 से लगातार आतंकवादी घटनाओं का रिकॉर्ड प्रदान कर रहा है। जिसके अनुसार वर्ष 2007 से 2022 तक लगभग 66000 आतंकवादी घटनाएं शामिल हैँ।
GTI के अनुसार वर्ष 2022 में से संबंधित मौतों में 866 की गिरावट दर्ज की गई है अफगानिस्तान ने 2022 में 633 मौतें दर्ज की।
विश्व के स्तर पर आतंकवादी मौतों में 9% की गिरावट दर्ज की गई है।
दक्षिण एशिया को जीटीआई के द्वारा सबसे खराब स्कोर वाला क्षेत्र माना गया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान वर्ष 2022 में सबसे अधिक आतंकवादी प्रभावित देश रहे।
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन
GTI के अनुसार वर्ष 2022 में दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) और उसके सहयोगी थे।
दूसरे नंबर पर अल शबाब बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और जमात नुसरत अल इस्लाम वल मुस्लिमीन (JNIM) थे।
GTI के अनुसार इस्लामिक स्टेट (IS) आठवें वर्ष भी लगातार सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह बना रहा। जिस ने वर्ष 2022 में अन्य समूह की तुलना में अधिक हमले और मौतें दर्ज की गई है।
वैश्विक आतंकवादी सूचकांक - 2023 में भारत का स्थान
वैश्विक आतंकवादी सूचकांक में भारत 13 वें स्थान पर रहा। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में एक मामूली कमी दर्शाता है।
Post a Comment