मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) 2023-2024 जारी, जानिए किन क्षेत्र में किया भारत ने सुधार
मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) 2022-2023 जारी, जानिए किन क्षेत्र में किया भारत ने सुधार
हाल ही में संयुक्त विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा 2022 के लिए मानव विकास सूचकांक की रैंक जारी की है। मानव विकास सूचकांक में पिछले वर्ष की तुलना में भारत की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है।
वर्ष 2021 में भारत की रैंकिंग 191 देशों की सूची में 135 वें स्थान पर थी जबकि 2022 में 193 देशों की सूची में 134 वें स्थान पर है।
पड़ोसी देशों की स्थिति
भारत के पड़ोसी देश श्री लंका को 78 वी रैंक प्राप्त हुई है जबकि चीन 75 वें स्थान पर, भूटान 125 वें स्थान पर, बांग्ला देश 129 वें स्थान पर तथा नेपाल 146 वें स्थान पर तथा पाकिस्तान 164 वें स्थान पर हैँ।
प्रथम तीन देश:-
पहले स्थान पर स्विट्ज़रलैंड, (0.967) द्वितीय स्थान पर नोर्वे (0.966) तथा तीसरे स्थान पर आईस लैंड (0.959) है।
निचले तीन देश:-
सोमालिया (0.380), दक्षिण सूडान (0.381), मध्य अफ़्रीकी गणराज (0.387)
जीवन प्रत्याशा में सुधार
जन्म के समय भारत में जीवन प्रत्याशा 2021 में 67.2 वर्ष से बढ़ कर 2022 में 67.7 वर्ष हो गई।
प्रति व्यक्ति आए में बढ़ोतरी
प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (Gross National Income) में भी $6, 542 से बढ़ कर $ 6, 951 हो गई है।
लिंग असमानता में आई कमी
लिंग असमानता में भारत में कमी आई है। भारत का वैश्विक औसत 0.437 हो गया है।
रिपोर्ट यह दर्शाती है कि अमीर देश और अधिक सुधार को दिखाते हैँ जबकि ग़रीब देश अब भी लगातार संघर्ष कर रहें हैँ। इससे अमीर और ग़रीब देशों के बीच असमानता बढ़ रही है। हालांकि भारत ने 1990 से अब तक अपने HDI मूल्य में काफ़ी सुधार किया है।
Post a Comment