शहीद दिवस(Martyrs' Day) - 2023: 23 मार्च के अलावा और किस दिन मनाया जाता है शहीद दिवस?
शहीद दिवस (Martyrs' Day) 2023: 23 मार्च के अलावा और किस दिन मनाया जाता है शहीद दिवस?
भारत में प्रत्येक वर्ष महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 मार्च 1931 के दिन अंग्रेजों द्वारा इन तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी इसलिए 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को फांसी क्यों दी गई?
दिसंबर 1928 में लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने लाहौर में एक पुलिस अधीक्षक जेम्स स्कोट की हत्या की साजिश रची थी लेकिन गलती से सहायक पुलिस अधीक्षक सांडर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली में सेंट्रल असेंबली हॉल में बम से कर "इंकलाब जिंदाबाद" का नारा लगाया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद लाहौर षड्यंत्र मामले में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 में फांसी दे दी गई।
23 मार्च के अलावा और किस-किस दिन मनाया जाता है शहीद दिवस
30 जनवरी:-
भारत में शहीद दिवस प्रत्येक वर्ष 7 बार मनाया जाता है सबसे महत्वपूर्ण शहीद दिवस 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। आजादी के बाद 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। इसलिए 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।
23 मार्च:-
23 मार्च 1931 को भारत के मुख्य क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई थी इसलिए इस दिन को उनकी पुण्यतिथि पर 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है।
19 मई:-
19 मई 1961 को आसाम में उन 11 शहीदों को याद किया जाता है जिन्हें राज्य पुलिस द्वारा सिलचर रेलवे स्टेशन पर मार दिया गया था। यह लोग असम राज्य सरकार के द्वारा असमिया भाषा को राज्य की आधिकारिक भाषा बनाने के विरोध में बराक वैली बंगाली भाषायी आंदोलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दिन को भाषा शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
13 जुलाई:-
13 जुलाई 1931 को कश्मीर में काले दिन के रूप में मनाया जाता है इस दिन डोगरा शासक की सेना द्वारा की गई गोलीबारी में 22 कश्मीरी मारे गए थे। जिन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है।
17 नवंबर:-
17 नवंबर को उड़ीसा में मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1928 में साइमन कमीशन का विरोध करते समय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 17 नवंबर 1928 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। लाला लाजपत राय को पंजाब का शेर भी कहा जाता है।
19 नवंबर:-
झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। मराठा शासित झाँसी की रानी ने इस दिन अपने प्राणों की आहुति दी थी।
24 नवंबर:-
24 नवंबर को सिख समुदाय द्वारा शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन नौवे गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि होती है। जिन्हें मुगल सम्राट औरंगजेब ने सार्वजनिक रूप से मरवाया गया था।
Post a Comment