दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके : जानिए क्यों आता है भूकंप और किस क्षेत्र में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप?
दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके: जानिए क्यों आता है भूकंप और किस क्षेत्र में सबसे अधिक भूकंप आते हैं?
मंगलवार रात दिल्ली एनसीआर के साथ साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में लगभग 1 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता लगभग 6.6 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किलोमीटर की गहराई में अफगानिस्तान का फैजाबाद रहा
भूकंप कैसे आता है?
पृथ्वी 4 परतों से मिलकर बनी है क्रस्ट, मैंटल, आउटर कोर तथा इनर कोर। पृथ्वी की ऊपरी परत क्रस्ट और मेंटल मिलकर लिथोस्फेयर बनाते हैं जिसकी मोटाई 50 किलोमीटर तक होती है लिथोस्फीयर अलग-अलग प्लेटो से मिलकर बनी होती है। धरती के अंदर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं जो कि लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेट आपस में टकराती है, एक दूसरे से दूर हट जाती हैं या फिर एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती है तब जमीन हिलने लगती है जिसे भूकंप कहा जाता है।
भूकंप का केंद्र किसे कहते हैं?
पृथ्वी की सतह के नीचे जिस स्थान पर चट्टाने टूटती है या टकराती हैं उसे ही भूकंप का केंद्र कहा जाता है। चट्टानों के टूटने या टकराने से अवमुक्त ऊर्जा तरंगों के रूप में चारों तरफ फैलती है। जिस वजह से भूकंप आता है। यह धरती के नीचे कुछ किलोमीटर तक मौजूद रहता है इस स्थान पर भूकंप का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है।
भूकंप को कैसे नापते हैं?
भूकंप को नापने के लिए सिस्मोग्राफ का इस्तेमाल किया जाता है यानि भूकंप की हलचल को पहचानने के लिए एक ग्राफ बनाया जाता है जिसे सिस्मोग्राफ कहते हैं। भूकंप की तरंगों को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल किया जाता है इसे रिक्टर मेग्नीट्यूड भी कहते हैं। इस पर 1 से 9 तक की गिनती लिखी होती है। 1 पर सबसे कम और 9 पर सबसे अधिक तीव्रता वाले भूकंप नापे जाते हैं।
किस क्षेत्र में सबसे अधिक भूकंप आते हैं?
विश्व में सबसे अधिक भूकंप इंडोनेशिया में आते हैं। इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर में स्थित है जिस वजह से यहां भूकंप से सबसे ज्यादा आते हैं। यह प्रशांत महासागर में स्थित है जो कि दुनिया का सबसे खतरनाक भू- भाग है।
भारत में हिमालय पर्वत और उसके आसपास का क्षेत्र जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और उत्तर पश्चिमी राज्य आदि क्षेत्रों मैं अधिक भूकंप दर्ज किए जाते हैं। के खतरे को देखते हुए भारतीय राज्य को कई जोन में बांटा गया है। ज़ोन -1, ज़ोन -2, ज़ोन -3, ज़ोन -4 तथा ज़ोन -5. दिल्ली एनसीआर को ज़ोन -4 में रखा गया है।
अब तक का सबसे बड़ा भूकंप कब और किस क्षेत्र में आया
विश्व में सबसे बड़ा भूकंप 22 मई 1960 में अमेरिका के चिली मैं दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता 9.5 थी। इस भूकंप में लगभग 10 मिनट तक धरती हिलती रही।
विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भूकंप अलास्का में 28 मार्च 1964 में दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता 9.2 थी इसमें लगभग 5 मिनट तक धरती हिलती रही।
Post a Comment