दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है :World Happiness Report:2022
दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है? World Happiness Report 2022
हाल ही में (UNSDSN) संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा अपनी 10 वीं वर्षगांठ पर विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2022 प्रकाशित की है।
World Happiness Report 2022
World Happiness Report को वर्ष 2012 से प्रकाशित किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में प्रति व्यक्ति वास्तविक जीडीपी, स्वास्थ्य जीवन, सामाजिक समर्थन, भ्रष्टाचार और निर्णय लेने की स्वतंत्रता जैसे कई अन्य कारकों के आधार पर 150 देशों को शामिल किया जाता है।
इस वर्ष world happiness report में 146 देशों को रैंक दी गई है। यह रिपोर्ट दो मुख्य विचारों पर आधारित है:-
1. खुशी या जीवन मूल्यांकन जिसे सर्वेक्षण के माध्यम से मापा जाता है।
2. ऐसे प्रमुख तत्वों की पहचान करना जो देश में कल्याण एवं जीवन में मूल्यांकन का निर्धारण करते हैं।
शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले देश:-
World Happiness Report 2022 में फिनलैंड देश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है फिनलैंड लगातार पांचवीं बार विश्व का सबसे खुशहाल देश रहा है।
जबकि डेनमार्क ने इस वर्ष दूसरा स्थान प्राप्त किया है। और स्विट्जरलैंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान-103, श्रीलंका-126, बांग्लादेश- 99, चीन-42, तथा नेपाल ने - 85 रैंक प्राप्त की है।
निम्न स्थान प्राप्त करने वाले देश:-
अफगानिस्तान को 146 रैंक यानि सबसे दुखी राष्ट्र के रूप में स्थान मिला है। उसके बाद जिंबाब्वे, रवांडा, बोत्सवाना का स्थान रहा।
भारत का प्रदर्शन:-
World Happiness Report 2022 मैं भारत को 136 वा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष की रैंकिंग के हिसाब से भारत में सुधार देखा गया है।
एक वर्ष पहले भारत को 139 वा स्थान प्राप्त था।
(SDSN) सतत विकास समाधान नेटवर्क
SDSN की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई। सतत विकास लक्ष्य (SDG) और पेरिस जलवायु समझौते से संबंधित समस्या को हल करने के लिए वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान करता है।
SDSN संयुक्त राष्ट्र एजेंसी वित्तपोषण संस्थानों निजी क्षेत्र और नागरिक समाज के साथ मिलकर कार्य करता है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
Post a Comment