National Moon Day 2025 : चाँद पर इंसान का पहला कदम

National Moon Day 2025 : चाँद पर इंसान की पहली यात्रा। 



National Moon Day प्रत्येक वर्ष 20 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन चाँद पर इंसान का पहला कदम रखा गया था। इसी याद में National Moon Day मनाया जाता है। 
यह दिन इतिहास का वह पल याद दिलाता है जब इंसान ने पहली बार चाँद पर कदम रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस तिथि को 2021 में औपचारिक रूप से मान्यता दी गई थी। 

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य चन्द्रमा की खोज में सभी देशों की सामूहिक प्रगति को उजागर करना भी है। 

20 जुलाई 1969 का इतिहास

20 जुलाई 1969 को Neil Arm strong ने चाँद पर पहला कदम रखा था। Neil Armstrong अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के एक मिशन Apollo 11 के अंतर्गत चाँद पर कदम रखने वाले विश्व के पहले व्यक्ति थे। 
Neil Armstrong के साथ Buzz Aldrin भी चाँद पर उतरे थे यह अंतरिक्ष इतिहास का सबसे बड़ा वैज्ञानिक और तकनीकी कार्य था। 

Apollo 11 mission 1969 

Apollo 11 mission 1969 के अंतर्गत 16 जुलाई 1969 को रॉकेट saturn V  ने तीन लोगो के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरी जिसमें Neil Armstrong ( चंद्रमा पर उतरने वाले पहले व्यक्ति) Buzz Aldrin ( चंद्रमा पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति) और Michael collin ( चंद्रमा की कक्षा में ही रहे ) शामिल थे। यह यान 19 जुलाई को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा और 20 जुलाई को Neil Armstrong ने चंद्रमा की कक्षा पर पहला कदम रखा। 
यह यान 24 जुलाई 1969 को पृथ्वी पर सकुशल वापिस पंहुचा। 

Neil Armstrong ने पहला कदम धरती पर रखा और कहा 
"That's one small step for man, one giant leap for mankind" 
("यह मनुष्य के लिए एक छोटा कदम है, लेकिन मानवता के लिए एक बड़ी छलांग है") 

Source :- The hindu, News 18, Nasa Apollo 11 mission page

 





 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.