UNAIDS Report On AIDS Day 2021
UNAIDS REPORT ON AIDS DAY 2021
2020 में 1.5 मिलियन HIV संक्रमित पाए गए
अफ्रीका में 7-6 नए HIV संक्रमण किशोर लड़किया हैँ।
UNAIDS Report:-
विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर) से पहले जारी की गई एक रिपोर्ट्स यह चेतावनी दी गई है।
वर्ष 2020 में 1.5 मिलियन HIV संक्रमित पाए गए। कुछ देशों में HIV संक्रमण महामारी को रोकने की प्रगति भी धीमी हो गई है यदि एड्स को समाप्त करने के लिए आवश्यक परिवर्तन और उपाय नहीं किए गए तो दुनिया भी कोविड-19 संकट में फंसी रहेगी और हम आने वाली महामारीयों के लिए कभी भी तैयार नहीं रह पाएंगे।
UNAIDS ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि विश्व के नेता आसमानताओं से निपटने में विफल रहे तो दुनिया अगले 10 वर्षों में 7.7 मिलियन एड्स से सम्बंधित मौत का सामना कर सकती है।
एड्स दिवस 2021
विश्व एड्स दिवस पहली बार 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था। पहली बार 1987 में एड्स वैश्विक कार्यक्रम के लिए 2 सार्वजनिक सूचना अधिकारी जेम्स डब्लयू और थॉमस नेटर द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
वर्ष 1996 में UNAIDS ने विश्व एड्स दिवस के संचालन का कार्यभार संभालते हुए इस कार्यक्रम को 1 साल के रोकथाम और शिक्षा अभियान तक बढ़ा दिया।
विश्व एड्स दिवस का महत्व एचआईवी या फिर एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करने के लिए धन इकट्ठा करना, विश्व में ऐड को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना, तथा एड्स से पीड़ित लोगों के खिलाफ हो रहे भेदभाव को रोकना और एड्स से संबंधित सभी मिथस को दूर करना है।
World Aids Day Theme 2021
प्रत्येक वर्ष विश्व एड्स दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2021 में "End Inequalities, End AIDS" रखा गया है।
UNAIDS का कहना है कि एचआईवी के मामले सामने आने के 40 साल बाद भी आज भी एचआईवी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है। दुनिया वर्ष 2030 तक एड्स को समाप्त करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को पूरा करने से दूर है।
हम वर्ष 2030 तक एड्स को समाप्त करना चाहते हैं तो हमें आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और कानूनी और समानताओं को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
आसमानताओं को समाप्त करने के लिए सभी के अधिकारों की रक्षा करने और वंचित समुदायों की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आसमानताओं को समाप्त करने के लिए नई नीतियों को भी लागू किया जा सकता है।
UNAIDS:-
UNAIDS, संयुक्त राष्ट्र के 11 संगठनों UNHCR, UNICEF, WFP, UNDP, UNFPA, UNODC, UN Women, ILO, UNESCO, WHO And World Bank के प्रयासों को एकजुट करता है और वर्ष 2030 तक एड्स महामारी को समाप्त करने की दिशा में वैश्विक और राष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करता है।
Post a Comment