Indian Constitution Day 2021: भारतीय संविधान दिवस 2021

Indian Constitution Day 2021: भारतीय संविधान दिवस 2021

संविधान दिवस संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को मनाया जाएगा।


भारतीय संविधान की प्रस्तावना को ऑनलाइन पढ़ने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया।

संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज़ के लिए अलग से एक पोर्टल विकसित किया गया।

प्रगतिशील भारत के 75 वें वर्ष और उसकी संस्कृति के इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की तरफ से यह पहल की गई है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 26 नवंबर को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उत्साह और उल्लास के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है।

साथ ही संविधान की प्रस्तावना को लाइव पढ़ने के लिए पुरे देश में एक पोर्टल भी विकसित किया गया है। जो कि संविधान में उल्लेखित 22 भाषाओं में तथा अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

साथ ही ऑनलाइन "संवैधानिक लोकतंत्र" पर क्विज़ का भी शुभारंभ किया जाएगा जिसका प्रमाण पत्र आप mpa.gov.in/constitution-day से डाउनलोड कर सकते हैं।


26 नवंबर संविधान दिवस 

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था। वर्ष 2015 से संविधान दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। जिसका उद्देश्य 26 नवंबर की तिथि को उचित महत्व और मान्यता देना था। आज के दिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन और विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भारतीय सविधान से जुड़े कुछ तथ्य

भारतीय सविधान को 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया इस दिन को संविधान दिवस या राष्ट्र क़ानून दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1935 में पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान की मांग की गई।

स्वतंत्र भारत की पहली संसद संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई।

भारतीय संविधान को निर्मित करने के लिए लगभग,60 देशों के संविधान का अवलोकन किया गया।

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है। 1 प्रस्तावना, 22 भाग, 448 अनुच्छेद, और 12 अनुसूचियाँ हैँ।

24 नवंबर 1950 को संविधान के 284 सदस्यों ने संविधान को भारतीय संविधान में हस्ताक्षरित किया गया जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थी।

भारतीय संविधान की मूल प्रति का प्रिंट नहीं हैँ। इसके हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों संस्करण हस्तलिखित है।

भारतीय संविधान की मूल प्रति लोगों को भारत की संसद की लाइब्रेरी में हीलियम से भरे एक बॉक्स में रखा गया है ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।


स्रोत: पी आई बी 









कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.