Global Drug Policy Index 2021

Global Drug Policy Index 2021

हाल ही में (Harm Reduction Consortium) द्वारा Global Drugs Policy Index 2021 का पहला संस्करण जारी किया गया है।





Drugs Policy Index 2021 के पहले संस्करण में भारत कुल 30 देशों में से 18वें स्थान पर था। शीर्ष 5 देशों में नार्वे, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया ने अपना स्थान बनाया है।

वंही मेक्सिको, केन्या, इंडोनेशिया, युगांडा और ब्राज़ील 30 देशों में सबसे निचले स्थान पर रहें।


Global Drugs Policy Index क्या है?

यह एक ऐसी पहल है जिसमें राष्ट्रीय के स्तर पर दवाओं से सम्बंधित नीतियों का दस्तावेज़ीकरण, माप और तुलना करते हैँ।

इसमें शामिल प्रत्येक देश को स्कोर और रैंकिंग दी जाती है। जिसके माध्यम से यह दर्शाया जाता है कि उस देश की दवा से संबंधित नीतियां, कार्यान्वयन, मानव अधिकार, स्वास्थ्य और विकास के सिद्धांत संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के साथ कितने संरेखित हैं।

रिपोर्ट से सम्बंधित मुख्य बातें

Global Drug Policy Index में वैश्विक स्तर पर केवल 48/100 औसत अंक ही प्राप्त किए है। शीर्ष स्थान बनाने वाला देश नॉर्वे ने 74/100 अंक प्राप्त किए हैँ।

30 देशों में भारत ने 46/100 अंक प्राप्त करके 18वां स्थान प्राप्त किया है।

'Harm Reduction Consortium' एक वैश्विक Consortium है जिसका उद्देश्य वैश्विक रूप से 'वॉर ऑन ड्रग्स' को चुनौती देना है साथ ही नुकसान कम करने वाली सेवाओं तक पहुँच को बढ़ाना और नुकसान में कमी के लिए संसाधनों को बढ़ाने की वकालत करना है।













कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.