National Sports Award 2021: खेल रत्न पुरस्कार 2021
राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार 2021 : National Sports Award 2021
हाल ही में युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई है। पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिए जाने वाले छह अलग-अलग पुरस्कार है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था जिसे वर्ष 1991-92 में स्थापित किया गया था। यह खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
यह पुरस्कार 4 वर्ष की अवधि में एक खिलाड़ी को सबसे उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस प्रकार में 25 लाख रुपए का नकद इनाम और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
वर्ष 2021 में 12 लोगों को यह अवार्ड दिया गया
- नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
- रवि कुमार (कुश्ती)
- लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
- श्रीजेश पीआर (हॉकी)
- अवनी लेखरा (पैराशूटिंग)
- सुमित एंटीली (पैरा एथलेटिक्स)
- प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
- कृष्णानगर (पैरा बैडमिंटन)
- मनीष नरवाल (पैराशूटिंग)
- मिताली राज (क्रिकेटर)
- सुनील छेत्री (फुटबॉल)
- मनप्रीत सिंह (हॉकी)
अर्जुन पुरस्कार
अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेलों मैं उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता देने के लिए की गई थी।
यह पुरस्कार 4 वर्षों की अवधि में खेल मैं अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व और खेल की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।
इस पुरस्कार में कांस्य की एक अर्जुन की प्रतिमा, एक सम्मान पत्र और 15 लाख रूपए नगद दिए जाते हैँ।
अर्जुन अवार्ड 35 लोगों को अलग-अलग खेलों के लिए दिया गया।
- अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
- सिमरनजीत (बॉक्सिंग)
- शिखर धवन (क्रिकेट)
- भवानी देवी (तलवारबाज़ी)
- वंदना कटारिया (हॉकी)
- मोनिका (हॉकी)
- संदीप नरवाल (कबड्डी)
- हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)
- अभिषेक वर्मा (शूटिंग)
- अंकिता रैना (टेनिस)
- दीपक पुनिया (रेसलिंग)
- दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
- हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
- रूपेंद्र पाल सिंह (हॉकी)
- सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
- अमित रोहिदास (हॉकी)
- वीरेंद्र लकरा (हॉकी)
- सुमित (हॉकी)
- नीलकंठ शर्मा (हॉकी)
- हार्दिक सिंह (हॉकी)
- विवेक सागर प्रसाद
- हॉकी गुरुजंत सिंह (हॉकी)
- मनदीप सिंह (हॉकी)
- शमशेर सिंह (हॉकी)
- ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
- वरुण कुमार (हॉकी)
- सिमरनजीत (हॉकी)
- योगेश कथुनिया (पैरा एथलेटिक्स)
- निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
- प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
- सुहाश यथी राज (पैरा बैडमिंटन)
- सिंहराज अधाना (पैराशूटिंग)
- भवीना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)
- हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाज़ी)
- शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
द्रोणाचार्य पुरस्कार
द्रोणाचार्य पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1985 में खेल कोचिंग में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए की गई थी।
यह पुरस्कार भारतीय खेलों के कोचों को उत्कृष्ट कार्य करने तथा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में लिए सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।
इस पुरस्कार में 15 लाख रुपए नगद इनाम, दोनों आचार्य की कांस्य की एक प्रतिमा और एक सम्मान पुस्तक दी जाती है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 10 खिलाड़ियों को दिया गया
लाइफ टाइम अचीवमेंट:-
- टी पी ओसेफ़ (एथलेटिक्स)
- सरकार तलवार (क्रिकेट)
- सर पाल सिंह (हॉकी)
- आशान कुमार (कबड्डी)
- तपन कुमार पणीग्रही (तैराकी)
नियमित श्रेणी:-
- राधाकृष्णन नायर (एथलेटिक्स)
- संध्या गुरुंग (बॉक्सिंग)
- प्रीतम सिवाच (हॉकी)
- जयप्रकाश नौटियाल (पैराशूटिंग)
- सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस)
ध्यानचंद पुरस्कार
ध्यानचंद पुरस्कार को वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था
यह पुरस्कार खिलाड़ियों के खेल में बेहतर योगदान के लिए दिया जाता है।
इस पुरस्कार में ध्यानचंद की एक प्रतिमा, ₹10 लाख रूपए नगद, एक सम्मान पत्र और एक औपचारिक पोशाक भी दी जाती है।
5 खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया
- लेखक के सी (बॉक्सिंग)
- अभिजीत कुंते (शतरंज)
- देवेंद्र सिंह गरचा (हॉकी)
- विकास कुमार (कबड्डी)
- सज्जन सिंह (रेसलिंग)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (MAKA)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 1956-57 में की गई थी
यह पुरस्कार विश्वविद्यालय को खेल स्तर में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। यह प्रकार प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय के टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
पंजाब विश्वविद्यालय - चंडीगढ़
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार को वर्ष 2009 में स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार कॉरपोरेट संस्थाओं, खेल नियंत्रण बोर्ड, राष्ट्र और राज्य के स्तर पर खेल निकायों के साथ-साथ गैर सरकारी संगठन को उनके खेल में बेहतर प्रचार और विकास के लिए उठाए गए कदम के लिए दिया जाता है।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार अवार्ड दो संस्थाओं को दिया गया मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड।
Post a Comment