संयुक्त राष्ट्र दिवस 2021: United Nation Day

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2021: United Nation Day 2021


एक जगह जहां दुनिया के सभी राष्ट्र एक साथ इकट्ठा हो सकते हैं और आम समस्याओं पर चर्चा करके उसका साँझा समाधान ढूंढ सकते हैं: UN


वैश्विक एकता के लिए आशा का प्रतिक संयुक्त राष्ट्र संघ 


प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nation Day) मनाया जाता है। 24 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष एक नए एजेंडे के साथ यह दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया के देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


संयुक्त राष्ट्र संघ :-

संयुक्त राष्ट्र संघ एक ऐसा स्थान है जँहा दुनिया के सभी देश एक साथ इकठ्ठा हो सकते हैँ। और विश्व की प्रत्येक समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैँ जो कि पूरी मानवता को लाभ पंहुचा सकते हैँ। 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र संघ के 51 सदस्य थे वर्तमान में 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैँ। सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर ही महा सभा के निर्णय द्वारा राज्यों को सदस्यता मिलती है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आधिकारिक रूप से 6 भाषाओं का स्तेमाल किया जाता है। अरबी, चाइनीज़, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश 

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग:-
महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, ट्रस्टी शिप परिषद, अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय।

थीम:-
प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष एक नई थीम "Recovering Better for an Equitable and Sustainable World" के साथ आयोजित किया गया।
इस आयोजन में प्रसिद्ध वायलिन वादक एंजेला और जेनीफर चुन ने सोप्रानो यंगोक शिन के साथ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया 



संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nation Day) क्यों मनाया जाता है।

सर्वप्रथम  24 अक्टूबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया। वर्ष 1971 में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों ने इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने की सिफारिश की गई। 

संयुक्त राष्ट्र दिवस जनता को चिंता के मुद्दों की जानकारी देने, वैश्विक समस्याओं को दूर करने के लिए संसाधनों को जुटाने और मानवता की उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर है। 





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.