Global Hand Washing Day -2021
Global Handwashing Day 2021
हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोने से 36% तक COVID-19 होने की संभावना कम हो जाती है- यूनिसेफ़
वैश्विक रूप से 5 में से सिर्फ 1 व्यक्ति शौच के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह हाथ धोता है- वाटरएड
Global Handwashing Day एक वार्षिक वैश्विक दिवस है जो कि बीमारियों और कीटाणुओं से रक्षा के लिए सबसे आसान और किफायती तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने के लिए समर्पित हैँ।
WHO के अनुसार संक्रमण से बचने के लिए तथा रोगाणुओं को खत्म करने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना महत्वपूर्ण है।
UNICEF के अनुसार शौच जाने के बाहर और खाना खाने से पहले हाथ होने की प्रक्रिया से बच्चों को दस्त होने के खतरे से 40% तक बचाया जा सकता है।
Global Hand Washing Day की स्थापना World Hand Washing Partnership द्वारा की गई थी यह लोगो को साबुन से हाथ धोने के नए और रचनात्मक तरीकों के बारे में जानकारी साझा करती है।
प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को Global Hand Washing Day मनाया जाता है। जिसे प्रत्येक वर्ष एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी Global Hand Washing Day को नई थीम के साथ मनाया जा रहा है इस वर्ष की थीम है
"Our Future is at Hand- Let's Move Forward Together."
इतिहास:-
Global Hand Washing Day को सबसे पहले वर्ष 2008 में मनाया गया था उस समय लगभग 70 देशों में 120 मिलियन से भी अधिक बच्चों ने साबुन से हाथ धोए थे। तब से ही प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को Global Hand Washing Day मनाया जाता है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, स्कूलों, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों, निजी कंपनियों तथा व्यक्तियों द्वारा भी समर्थन प्राप्त है।
हाथ कब कैसे और कितने समय तक धोएं।
1. अपने हाथों को पानी से पूरी तरह गीला करने के बाद साबुन का इस्तेमाल करें हाथ धोने के बाद किसी साफ कपड़े या फिर एक बार इस्तेमाल किए गए तो लिए से हाथ पोंछे।
2. अपने हाथों को कम से कम 20-30 सेकंड तक धोएं।
3. खास ने या सीखने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं।
4. किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने से पहले और उसके बाद भी अपने हाथों को 20 सेकंड तक अच्छी तरह साबुन से धोएं।
5. घर में पालतू जानवरों को छूने के बाद भी अपने हाथों को धोएं।
6. शुष्क त्वचा से अधिक गीली त्वचा में कीटाणुओं के फैलने की संभावना अधिक होती है इसलिए हाथों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं।
Post a Comment