विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021: World Mental Health Day 2021
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021: World Mental Health Day 2021
WHO के अनुसार हर 100 में से एक मौत आत्महत्या से होती है।
15-29 वर्ष की आयु के युवाओं की मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण आत्महत्या है।
नई दिल्ली:- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के अनुसार विश्व स्तर पर लगभग 28 करोड लोग अवसाद से पीड़ित है।
वैश्विक स्तर पर 10-19 साल के बच्चों में लगभग 7 में से 1 बच्चा मानसिक विकास का अनुभव करता है तथा यह विकार लगभग आधे बच्चों में 14 साल की उम्र से ही शुरू हो जाते हैं।
Schizophrenia नामक खतरनाक मानसिक विकार से पीड़ित लोगों की सामान्य लोगों की तुलना में 10-20 वर्ष पहले ही मृत्यु हो जाती है। मानसिक अवसाद दुनिया भर में विकलांगता का एक प्रमुख कारण है यह अनुमान लगाया गया है कि विश्व में लगभग 5% व्यस्क मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम क्या है?
प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को एक अलग विषय के साथ मनाया जाता है इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम " Mental Health in an Unequal World" है। यानि कि एक असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस थीम को World Federation for Mental Health द्वारा चुना गया है
जिसका उद्देश्य दुनिया के सामने यह लाना है कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाना निरंतर असमान बना हुआ है।
अधिकतर यानि 75%-95% मानसिक अवसाद से पीड़ित लोग निम्न और मध्यम वर्ग की आय वाले देश में है ऐसे देशों की मानसिंह स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाना मुश्किल बना हुआ है।
FMH का कहना है कि अधिकतर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को वह उपचार नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं।
इतिहास
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1992 को World Federation Mental Health की पहल पर मनाया गया जो कि एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है। प्रत्येक वर्ष10 अक्टूबर के दिन हजारों समर्थक और मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों के जीवन के बारे में जागरूकता कार्यक्रम को बनाने के लिए आते हैं ऑस्ट्रेलिया में इस दिन को जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह कहा जाता है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हमारे लिए क्यों जरूरी है?
WHO के अनुसार कोरोना वायरस महामारी का लोगो के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा है इसलिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
Covid-19 महामारी से छात्र और स्वास्थ कर्मचारी के साथ-साथ अकेले रहने वाले लोग तथा पहले से ही मानसिक विकार से पीड़ित लोगो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और मानसिक सेवाएं भी बाधित हुई हैँ।
Post a Comment