वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023 में और कम हुई भारत की रैंकिंग

  1. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023 में और कम हुई भारत की रैंकिंग।


वैश्विक मीडिया निगरानी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) ने हाल ही में वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023 की सूची जारी की है। जिसमें 180 देशों को शामिल किया गया है।


वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2023 
  1. RSF एक स्वतंत्र गैर सरकारी संगठन है जिसे कि संयुक्त राष्ट्र, यूनेस्को, यूरोपीय परिषद और फ्रैंकोफोनि के अंतरराष्ट्रीय संगठन OIF के द्वारा परामर्श किया जाता है।
  2. इस सूची में 0 से 100 तक अंक दिए जाते हैं। जहां 100 सबसे बेहतर और 0 सबसे खराब अंक माना गया है।
  3. यह स्कोर किसी भी देश या क्षेत्र के पांच कारको पर आधारित होते हैं। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, विधायी तथा सुरक्षा।

शीर्ष तथा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देश:-

नॉर्वे को प्रथम स्थान तथा आयरलैंड और डेनमार्क दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि वियतनाम (178) चीन (179) और उत्तर कोरिया (180) सबसे निचले स्थान पर रहे।

भारत का प्रदर्शन:-

  1. इस सूचकांक में भारत को 180 देशों में से 36.62 अंकों के साथ 161 वें स्थान पर रखा गया है। जबकि वर्ष 2022 में भारत को 150 स्थान प्राप्त हुआ था।
  2. इस गिरावट का कारण भारत में पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती हिंसा है। संगठन द्वारा दावा किया गया है कि भारत में कई पत्रकार अत्यधिक दबाव के कारण खुद को सेंसर करने के लिए मजबूर हैं।

भारत के पड़ोसी देशों का प्रदर्शन:-
भूटान 90, श्रीलंका 135, पाकिस्तान 150, अफगानिस्तान 152, बांग्लादेश 163.

गिलेरमो कानों वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़

  1. प्रत्येक वर्ष प्रेस स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि 3 मई को यूनेस्को द्वारा यह प्राइज़ दिया जाता है। गिलेरमो कानों वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए कोई उल्लेखनीय कार्य किया हो।
  2. गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2023 निलोफर हमीदी इलाहेह मोहम्मदी नरगेस मोहम्मदी को 2023 के यूनेस्को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।









 









कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.