64 साल बाद दलाई लामा को रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया: जानिए क्यों दिया जाता है रमन मैगसेसे पुरस्कार?

  1. 64 साल बाद दलाई लामा को रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जानिए क्यों दिया जाता है रमन मैग्सेसे पुरस्कार?



  1. तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को 64 साल बाद व्यक्तिगत रूप से 1959 के रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  2. रमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन केअध्यक्ष अध्यक्ष सुसन्ना बी अफान तथा ट्रस्टी एमिली ए अब्रेरा ने उनके आवास पर व्यक्तिगत रूप से दलाई लामा को यह पुरस्कार दिया गया।
  3. अगस्त 1959 मे फिलिपिंस फाउंडेशन द्वारा "पवित्र धर्म की रक्षा" के लिए तिब्बती समुदाय के वीरता पूर्वक संघर्ष के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। उस समय चीन में विद्रोह करने पश्चात तिब्बत से भाग कर भारत आ गए थे। जिस कारण पुरस्कार लेने नहीं जा सके थे।
  4. दलाई लामा ने रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए अपने एक चित्र पर हस्ताक्षर भी किया है।


रमन मैग्सेसे पुरस्कार क्यों दिया जाता है?


  1. रमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस के 7 वें राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है।
  2. इसकी शुरुआत 1957 में की गई थी इसी साल रमन मैग्सेसे की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।
  3. समाज सुधार के क्षेत्र में जो भी अच्छा कार्य करता है उसे यह पुरस्कार दिया जाता है।
  4. रमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
  5. रमन मैग्सेसे अवार्ड हर साल 31 अगस्त फिलीपींस की राजधानी मनीला के एक समारोह में दिया जाता है।
  6. रमन मैग्सेसे छह श्रेणियों में दिया जाता है। समाज सेवा, सरकारी कामकाज में योगदान, पत्रकारिता - साहित्य एवं कला, सामुदायिक नेतृत्व, शांति एवं अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना और उभरते नेतृत्व।
  7. इस पुरस्कार में नकद राशि एक सर्टिफिकेट और मेडल दिया जाता है जिसके लिए फोर्ड फाउंडेशन से अनुदान भी मिलता है।
  8. अब तक 56 भारतीयों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। विनोबा भावे यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने। 



दलाई लामा कौन है?

  1. दलाई लामा तिब्बती लोगों के धार्मिक नेता है। जिन्हें तिब्बती बौद्ध धर्म में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। 
  2. "दलाई लामा" मंगोलियाई शब्द "दलाई" जिसका अर्थ है महासागर तथा तिब्बती शब्द "लामा" जिसका अर्थ है गुरु के संयोजन से बना है।
  3. दलाई लामा का जन्म तिब्बत में 6 जुलाई 1935 में हुआ था उन्हें 2 वर्ष की उम्र में दलाई लामा के रूप में मान्यता दी गई तथा 1950 में सिँहासन रूढ़ किया गया था।
  4. 1959 में जब मैग्सेसे पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी उस समय चीन में बौद्ध धर्म के मानने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा था। तब चीन के शासन के खिलाफ विद्रोह मैं असफल होने के बाद उन्होंने चीन से भाग कर भारत में शरण ली थी और तब से भारत में ही रह रहे हैं।
  5. दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। दलाई लामा सदैव अहिंसा  मानवाधिकार और धार्मिक सद्भाव के समर्थक रहे हैं। 

 




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.