क्या Chat GPT ले सकता है Google की जगह? जानिए क्या है Chat GPT और क्या है इसके फायदे
क्या Chat Gpt ले सकता है Google की जगह? जानिए क्या है Chat Gpt और इसके फायदे
Chat Gpt सॉफ्टवेयर है इसका नाम Generative Pretrained Transformer है। यह है सॉफ्टवेयर गूगल की तरह एक सर्च इंजन के तौर पर काम करता है। यह आपको रियल टाइम सर्च देने के साथ-साथ आपके सवालों के सही और सटीक शब्दों में जवाब भी देता है। आप इसके माध्यम से अपने किसी भी प्रकार के सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
यही कारण है कि यह सॉफ्टवेयर लोगों के बीच बहुत ही तेजी से अपनी जगह बना रहा है।
- Chat Gpt को 30 November 2022 को लॉन्च किया गया।
- Chat Gpt के सीईओ सैम अल्टमैन की मानें तो Chat Gpt के एक हफ्ते से भी कम समय में दस लाख यूज़र्स हो गए हैँ। जबकि नेटफ्लिक्स को इस आंकड़े तक पहुंचने में 3.5 वर्ष तथा twitter को इस आंकड़े तक पहुंचने में 2 वर्ष लगे थे।
Chat Gpt के Features
- पर search करने से Google उससे संबंधित अलग-अलग वेबसाइट दिखाता है जबकि Chat Gpt सीधा सवालों के जवाब देता है।
- यदि आप Chat Gpt के उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो आप इसकी जानकारी भी Chat Gpt को दे सकते हैं Chat Gpt अपने उत्तर को अपडेट करके दोबारा से डेटा दिखाता है। और ऐसा हो तब तक करता है जब तक आप उसके उत्तर से संतुष्ट नहीं हो जाते।
Chat Gpt के नुकसान
- Chat Gpt सिर्फ अंग्रेजी भाषा को ही समझता है इसलिए जो लोग अंग्रेजी भाषा को जानते हैं सिर्फ वही लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ऐसे कई सवाल हैं जिनका सटीक जवाब Chat Gpt नहीं दे सकता।
- Chat Gpt यूजर्स इसका इस्तेमाल फ्री में तब तक ही कर सकते हैं जब तक यह रिसर्च पीरियड में है। इसके बाद यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने की आवश्यकता होगी।
Chat Gpt भारत में हुआ फेल
Chat Gpt को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के द्वारा निर्मित किया गया है। इस AI चैट बोट ने दुनिया के कई कठिन एग्जाम क्लियर किए हैं।
लेकिन भारत में यह ऐसा करने में असफल रहा भारत की सबसे कठिन परिक्षा UPSC जिसे दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
एनालिटिक्स इंडिया मैगजीन ने Chat Gpt से UPSC perlims 2022 के 100 सवाल पूछे जिनमें से यह सिर्फ 54 सवालों के जवाब ही दे पाया।
Post a Comment