Monkeypox से करें सुरक्षा: जानिए किन बातों का रखना है ध्यान और क्या है इसके लक्षण

Monkeypox से करें सुरक्षा: जानिए किन बातों का रखें ध्यान और क्या है इसके लक्षण?



Monkeypox के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विश्व के साथ-साथ अब भारत में भी Monkeypox दस्तक दे चुका है। अब तक यह लोग विश्व के कुल 75 देशों में फैल चुका है। 
यह एक संक्रामक रोग है जो किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर से के संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।

हाल ही में WHO द्वारा Monkeypox को अंतरराष्ट्रीय चिंता का Public Health Emergency of International (PHEIC) घोषित कर दिया गया है। जो कि किसी महामारी (Pandemic) वर्गीकरण से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
विश्व में लगभग 16000 से भी अधिक Monkeypox के मरीज पाए गए हैं जबकि भारत में अब तक कुल 5 रोगी पाए गए हैँ।

कैसे फैलता है Monkeypox?

Monkeypox किसी भी संक्रमित जानवर के काटने से, छूने से या फिर संक्रमित व्यक्ति के आसपास रखी वस्तुओं को छूने से भी monkeypox होने का खतरा होता है।

लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के आस पास रहने से उसकी सांसों की बूंदों से भी यह रोग फ़ैल सकता है।

व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ (Liquid) को छूने से भी monkeypox होने का खतरा रहता है।




कैसे होती है Monkeypox की पहचान

भारत की Health Ministry द्वारा monkeypox के कुछ लक्षणों (Symtomps) की पहचान की गई है। यदि आप भी ऐसे लक्षण (symptom) देखें तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

1. तेज़ बुखार के साथ त्वचा पर लाल चकत्ते होना।

2. सिर दर्द मांसपेशियों में दर्द या फिर थकावट का होना।

3. खांसी तथा गले में खराश होना।

4. लिम्फ नोड में सूजन होना।

5. सांस लेने में कठिनाई तथा सीने में दर्द होना।

6. आँखों में दर्द या धुँदलापन भी हो सकता है।

Monkeypox से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है?

यदि आपके किसी भी परिचित व्यक्ति को Monkeypox है तो आपको भी सावधानी बरतना आवश्यक है।

1.  संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट करके अन्य व्यक्तियों को उनसे       दूरी बनानी चाहिए।

2. शंकर में व्यक्ति के नाक और मुंह को मांस से ढक कर रखें
    तथा त्वचा के घावों को खुला ना रखें उसे किसी कपड़े से ढक        कर रखें।

3.  शरीर में लक्षण (symtomps) नज़र आते ही तुरंत जाँच             करवाएं।

4.  संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़े, चादर,
     तौलिया आदि जैसे दूषित वस्तुओं के सम्पर्क में
     आने से बचें।

5.  समय समय पर अपने हाथों को साबुन, सैनिटाइजर या
     फिर पानी से धोते रहें।

किन लोगों को है अधिक खतरा?

Monkey pox एक संक्रामक बीमारी है जो कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से मिल जाती है। ऐसे में सभी को इससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है लेकिन कम इम्युनिटी वाले व्यक्ति और कोमोर्बीडिटी से ग्रसित व्यक्ति को यह रोग होने की अधिक संभावना है।





 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.