World Blood Donor Day 2022: जानिए रक्तदान करते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

World Blood Donor Day 2022: जानिए रक्तदान करते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

World Blood Donor Day 2022: प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस दिन की शुरुआत इसलिए की गई, जिससे लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।


एक वैज्ञानिक के जन्मदिवस पर मनाया जाता है रक्तदान दिवस।

बता दें कि 14 जून को नोबल पुरस्कार विजेता कार्ल लैंडस्टेनर का जन्म दिवस है। इनका जन्म 14 जून 1868 को हुआ था। यह एक ऑस्ट्रेलियाई जीव विज्ञानी और चिकित्सक थे। वर्ष 1900 में इन्होंने ABO ब्लड ग्रुप के सिस्टम को खोजा था। इस खोज से पहले यह ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ग्रुप की जानकारी के किया जाता था। कार्ल लैंडस्टेनर कि इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसीलिए उनके जन्मदिवस पर ही विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2005 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की (WHO) की 58वीं बैठक में 192 देशों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस को मान्यता दी गई थी। 

World Blood Donor Day 2022 की थीम क्या है?

प्रत्येक वर्ष इस दिन को एक नई थीम के अनुसार मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व रक्तदान दिवस की थीम "Donating Blood is an act of solidarity: Join the effort and save lives" है। यानी रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है ऐसे में प्रयास का हिस्सा बनें और जीवन बचाएं।

रक्तदान करते वक्त हमें किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?

WHO के अनुसार ऐसे कुछ मानक तय किए गए हैं जिन्हें किसी भी रक्तदाता को ध्यान रखना आवश्यक है।

1.  रक्तदान करते समय किसी भी व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए यानी वह अपनी 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका हो।

2.  रक्तदाता का वजन कम से कम 50 किलोग्राम या इससे अधिक होना आवश्यक है। 50 किलोग्राम से कम वजन के व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकते।

3.  एक बार रक्तदान करने के बाद दूसरी बार मतदान करने के बीच में 3 महीने का अंतर होना आवश्यक है तथा महिलाओं में यह अंतर 4 महीने तक होना चाहिए। 

5. कोई भी गर्भवती महिला, एड्स पीड़ित, ब्लड कैंसर पीड़ित      अस्वस्थ व्यक्ति तथा लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकते।

6. जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो इस दौरान उसके शरीर में से एक यूनिट खून निकाला जाता है जिसे रिकवर करने में 24 घंटे लगते हैं लेकिन RBC (Red Blood Cells) को रिकवर होने में करीब 3 महीने का समय लग जाता है इसलिए कोई भी रक्तदाता वर्ष में 3 महीने के अंतराल में लगभग 4 बार ब्लड डोनेट कर सकता है।

रक्तदान (Blood Donate) करने के फायदे

1. नियमित रूप से रक्तदान करने से दिल की बीमारियों के साथ-साथ स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से खून में आयरन की अधिक मात्रा कंट्रोल हो जाती है जिससे हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता।

2. रक्तदान करने से हमें शरीर के वज़न को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

3. लगातार प्रदान करने से हमारे शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती जिस वजह से हमारे शरीर में कई तरह के कैंसर के खतरे भी कम हो जाते हैं। इसके अलावा रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

4. रक्तदान करते समय खून की मूवी लॉगिन और कई अन्य जांच की जाती हैँ। जिससे हीमोग्लोबिन के साथ-साथ और अन्य संक्रमण के बारे में भी पता चल जाता है। 











कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.