कौन है लोकतान्त्रिक देशों में शीर्ष स्थान पर: EIU Democratic Index 2021
किस देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था सबसे बेहतर है जानिए EIU Democratic Index 2021
EIU ने Democratic रिपोर्ट द्वारा दुनिया के 167 लोकतान्त्रिक देशों की सूची जारी की है। जिसमें सिर्फ 21 देशों को ही पूरी तरह से लोकतान्त्रिक कहा गया है।
हाल ही में EIU (Economist Intelligence Unit) द्वारा Democratic Index 2021 जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में 167 देशों में से केवल 21 देशों को ही पूरी तरह से लोकतान्त्रिक माना गया है। लोकतांत्रिक सूचकांक में 21 देशों को पूर्ण लोकतंत्र, 53 देशों को दोषपूर्ण लोकतंत्र, 34 देशों को हाईब्रिड व्यवस्था और 59 देशों को सत्ता वादी शासन की श्रेणी में रखा गया है।
कौन है सबसे बेहतर?
EIU की इस रिपोर्ट के अनुसार नॉर्वे को सबसे बेहतर लोकतांत्रिक देश बताया गया है। नॉर्वे को इस सूची में 9.75 अंक के साथ सर्वोच्च स्थान मिला है। जबकि 9.37 अंको के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रहा, 9.27 अंको के साथ फिनलैंड तीसरे स्थान पर रहा, 9.26 अंको के साथ स्वीडन को चौथा स्थान मिला तथा 9.18 अंकों के साथ आइसलैंड को पांचवां स्थान मिला।
शीर्ष 20 देशों को ही पूर्ण लोकतंत्र की श्रेणी में रखा गया है।
सबसे कम रैंक पाने वाले देशों को सत्तवादी श्रेणी में रखा गया है 0.32 सबसे कम अंक पाने वाला देश अफगानिस्तान है।
भारत का स्थान
EIU की रिपोर्ट के अनुसार भारत को 6.91 अंको के साथ 46वां स्थान मिला है। भारत को दोषपूर्ण लोकतंत्र की श्रेणी में रखा गया है। अमेरिका ने भी 7.85 अंको के साथ 26 वां स्थान प्राप्त करते हुए दोषपूर्ण लोकतंत्र देशों की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है।
अन्य पड़ोसी देश
भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो श्रीलंका -67 को दोषपूर्ण लोकतंत्र देश, बांग्लादेश - 75, भूटान - 81, नेपाल - 101, पाकिस्तान - 104 को हाइब्रिड शासन जबकि चीन- 148, म्यांमार-166, अफगानिस्तान-167 को सत्तावादी श्रेणी में रखा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार एशियाई देशों में ताईवान ने 8.99 अंक तथा 8वां स्थान प्राप्त करके पूर्ण लोकतंत्र देशों की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है।
दुनिया की लगभग 1/3 जनसंख्या सत्ता वादी शासन में रह रहे हैँ जबकि सिर्फ 6.4% जनसंख्या ही पूर्ण लोकतंत्र का लाभ लें रही हैँ। वैश्विक लोकतंत्र स्कोर 5.37 अंक से फिसल कर 5.28 के निचले स्तर पर आ गया है।
EIU: Economist Intelligence Unit
वर्ष 2006 से EIU डेमोक्रेसी इंडेक्स जारी कर रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था मापने के लिए 5 सामान्य श्रेणीयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद, नागरिक स्वतंत्रता, सरकार का कामकाज, राजनीतिक भागीदारी और राजनीतिक संस्कृति।
सभी शामिल देशों को 0 - 10 के पैमाने पर रेटिंग दी जाती है।
प्रत्येक देश को उसके औसत स्कोर के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है - पूर्ण लोकतंत्र, दोषपूर्ण लोकतंत्र, हाइब्रिड शासन तथा सत्तावादी शासन।
Post a Comment