Bhasha Sangam Mobile App: भाषा संगम मोबाइल ऐप

Bhasha Sangam Mobile App: भाषा संगम मोबाइल एप।

अब फॉर्मल क्रेडिट रेटिंग सिस्टम के साथ भाषा सीखने को एक कौशल के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।


केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर देने की सोच को रेखांकित करती है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में औपचारिक साख अर्जन प्रणाली के साथ भाषा को सीखने को एक कौशल के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भाषा संगम 22 भारतीय भाषाओं के रोज उपयोग में लाए जाने वाले बुनियादी वाक्य को सिखाने के लिए की गई एक पहल है।
इसका उद्देश्य  यह है कि लोग अपनी मातृभाषा के अलावा किसी और अन्य भारतीय भाषा में भी बुनियादी बातचीत का कौशल हासिल करे।

भाषा संगम मोबाइल ऐप

भाषा संगम मोबाइल ऐप को mygov के सहयोग से मल्टीभाषी नाम के एक स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया है।
इस ऐप में नज़ारा टेक्नोलॉजी द्वारा भारत के राज्यों पर 10,000 प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी विकसित की गई है।

इस ऐप में भारतीय 22 अनुसूचित भाषाओं मैं 100 वाक्यों को कुछ इस तरह से प्रस्तुत किया गया है जिसे छात्र देवनागरी लिपि, रोमन लिपि, हिंदी और अंग्रेज़ी में अनुवाद कर सकते हैँ।
यह 100 वाक्य ऑडियो और वीडियो मैं भी उपलब्ध है। बाद में और वाक्य भी जोड़े जाएंगे।
इससे छात्र सभी भाषाओं और उनकी लिपियों तथा उच्चारण से भी परिचित हो सकेंगे।

भाषा संगम मोबाइल ऐप एंड्राइड मोबाइल तथा आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है।

टेस्ट पास करने पर सरकार से सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

भाषा संगम मोबाइल एप के यूजर भारत के किसी भी राज्य के हो सकते हैं वह भाषा सीखने के बाद अपना क्विज़ के माध्यम से खुद का टेस्ट भी ले सकते हैं। यदि यूजर टेस्ट में पास हो जाता है तो वह ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जेनरेट कर सकते हैँ।

क्विज़ गेम

क्विज गेम का लक्ष्य भारत के बच्चों तथा युवाओं को भारत के विभिन्न राज्यों संस्कृति स्मार्ट को परंपराओं पर्यटन स्थल इतिहास तथा भाषाओं को जानने में मदद करना है।

इस क्विज में 10,000 से अधिक प्रश्न है। इस क्विज़ को हल करना बहुत ही आसान है। इस क्विज़ में 15 लेवल हैँ।
क्विज़ को हल करने पर आपको ग्रेड मिलेंगे।
इस समय यह गेम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है अगले 3 महीनों में यह गेम 12 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

स्रोत: पी. आई. बी 





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.