World Environment Day 2021: क्यों मनाया जाता हैं?

 World Environment Day 2021: क्यों मनाया जाता हैं?







संयुक्त राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई।

स्वीडन में विश्व का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसने भारत की तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी भाग लिया था। विश्व में पर्यावरण और प्रदूषण की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1972 में इसकी शुरुआत की गई जिसमें 119 देश शामिल हुए तथा 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया।


 उद्देश्य :

 विश्व में लगातार बढ़ रहा तापमान और प्रदूषण पृथ्वीवी पर रह रहे जीव और जंतुओं के लिए खतरा बन चुका है। जिस वजह से कई जीव - जंतु विलुप्त भी हो रहेेे है। तथा लोगो में सांस से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ लिए नई बीमारियों ने भी जन्म लिया है। इसलिए प्रत्येक वर्षष 5 जून को पर्यावरण दिवस बनाकर लोगों को पृथ्वी के पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। ताकि अधिक से अधिक लोग पर्यावरण को सुधारने में हिस्सेदारी लें।



 पर्यावरण दिवस 2021 थीम


 वर्ष 2021 में विश्व पर्यावरण दिवस की टीम है 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' (Ecosystem Restoration)। यानि पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से बहाल करना जिस में हरे भरे नए पौधे लगाना, नदियों और समुद्रों की सफाई, जगह जगह नए बगीचों को बनाना, बारिश का पानी संरक्षित करना, नए तालाबों का निर्माण करना, जंगलों को फिर से नया जीवन देना आदि शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.