Yellow Fungus क्या हैं?
Yellow Fungus क्या हैं? जानिए कैसे बचा जाए, लक्षण।
अब कोरोना वायरस का प्रकोप धीरे - धीरे समाप्त हो रहा है लेकिन कई अन्य गंभीर बीमारियां लोगों की जान ले रही है। पहले ब्लैक फंगस फिर व्हाइट फंगस और अब येलो फंगस की बीमारी सामने आई हैं। जो कि ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस से भी ज़्यादा ख़तरनाक हैं।
क्यों हैं ख़तरनाक?
यह बीमारी शरीर के अंदर ही होती है। जिसके लक्षण भी सामान्य दिखने वाले होते हैं। लक्षण को पहचानने में देरी होने की वजह से यह बीमारी बहुत खतरनाक साबित हो रही है। जैसे ही इस बीमारी के लक्षण नजर आए इस का तुरंत इलाज कराना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के सभी अंगों को डैमेज कर सकती हैं।
Yellow फंगस के लक्षण:-
- भूख का कम लगना या बिल्कुल भी भूख नहीं लगना
- शरीर में सुस्ती आना
- धीरे-धीरे वजन का कम होना
- आंखों का अंदर हो जाना
- घाव के ठीक होने की गति धीमी हो ना।
- कुपोषण होना
- अंगों का अचानक काम करना बंद कर देना।
कैसे बचा जाए?
यह लो फंगस के होने का कारण है नमी और गंदगी। अपने घर और उसके आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- अधिक से अधिक मात्रा में पानी पियें।
- अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखें।
- अपने आसपास जरा भी गंदगी जमा ना होने दें।
- ताजा और घर का बना खाना ही खाएं।
Post a Comment