UAPA Act 2019 क्या है।
UAPA Act 2019 क्या है।
FULL FORM OF UAPA : (Unlawful Activities Prevention Amendment Act)
गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम : इसमें गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम 1967 में संशोधन (बदलाव) किया गया है।
उद्धेश्य : देश में हो रही आंतकी घटनाओं में कमी लाना, आरोपित व्यक्ति या संगठन की जल्द से जल्द जांच करना, और उन्हें सज़ा देना।
UAPA 1967 क्या है
- इसे भारत की एकता व अखंडता को नुकसान पंहुचाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए बनाया गया था।
- इसके कानून के तहत किसी भी संगठन पर शक के आधार पर आतंकी संगठन होने का आरोप लगाया जा सकता हैं।
- 1967 अधिनियम पहले से ही सख्त कानून था वर्तमान में इसे और भी सख्त बना दिया गया है।
UAPA 1967 में बदलाव :
- वर्तमान में संगठन के अलावा सरकार एक व्यक्ति पर भी शक होने पर आतंकी होने का आरोप लगा सकती है।
- अब किसी भी राज्य में राज्य सरकार की अनुमती के बिना ही एन. आई. ए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) जांच कर सकती है।
- आरोपित व्यक्ति की संपत्ति को कुर्क किया जा सकता है।
- इसमें आरोपित कोई भी व्यक्ति भारतीय हो या विदेशी सज़ा के लिए उत्तरदायी हो सकता है।
शक का आधार :
- सरकार ऐसे व्यक्ति या संगठन पर आरोप लगा सकती है जो देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देते हों
- ऐसा कोई संगठन या व्यक्ति जिसे भविष्य में होने वाली आतंकी घटना की तैयारी में शामिल होने का शक हो।
- आतंकी गतिविधियों में किसी अन्य तरह की संलिप्तता
NIA (National Investigation Agency) के बढ़े अधिकार:
यह कानून NIA को आसीमित अधिकार देता है।NIA को आरोपित व्यक्ति की संपत्ति की कुर्की करने का भी अधिकार है।
NIA को अब राज्य पुलिस की अनुमति की भी ज़रुरत नही है।
मौलिक अधिकारो पर UAPA का प्रभाव
- इस कानून के तहत आरोपित व्यक्ति के भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता [अनुच्छेद 19 1(ए)] पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
- कहीं भी शांतिपू्र्वक एकत्रित होने का अधिकार [अनुच्छेद 19 1(बी)] पर भी यूक्तियुक्त प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
- संगठन या यूनियन बनाने का अधिकार [अनुच्छेद 1 (सी)] पर भी सरकार रोक लगा सकती है।
It's great that you are sharing such views for acknowledgment
जवाब देंहटाएंSRPANDY