Sowa Rigpa: सोवा रिग्पा क्या है।
सोवा रिग्पा क्या है।
सोवा रिग्पा जिसे आम्चि या तिब्बती के नाम से जाना जाता है। यह विश्व की सबसे पुरानी पद्धतियों में से एक है। जिससे कई बिमारियों का इलाज किया जाता है।
भारत और सोवा रिग्पा
- भारत में सैकड़ो वर्षो से इस पद्धति से इलाज हो रहा है।
- यह भारत में सिक्किम, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बगांल के दार्जलिगं और आंध्र प्रदेश में सदियों से उपयोग में आती रही है।
- इसके सिद्धांत व प्रयोग आयुर्वेद की तरह ही है। इस पद्धति के द्वारा चिकित्सक छूकर, देखकर व प्रश्न पूछकर इलाज करते है।
- कई विद्वानो का मानना है कि सोवा रिग्पा की उत्पत्ति भारत में हुई थी। जबकि कुछ लोग इसकी उतपत्ति चीन में होने का दावा करते हैंं। राष्ट्रीय संस्थान:
हाल ही में केंद्र शासित लद्दाख में राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान की स्थापना की मंजूरी दी गई। जिसकी लागत 47.25 करोड़ है।
इस संस्थान से देश में सोवा रिग्पा के विकास और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा और भारत में सोवा रिग्पा को लोकप्रियता मिलेगी। यह संस्थान न सिर्फ भारतीय विध्यार्थीयों बल्कि विदेशी विध्यार्थीयों को भी अवसर प्रदान करेगी।
चीन का दावा:
भारत ने यूनेस्को में इस पद्धति को लेकर दावा किया हैं कि इस पद्धति को इंटेजिबल कल्चरल हेरिटेज आॉफ ह्यूमैनिटी की सूची में शामिल किया जाए। परंतु चीन ने इस पर आपत्ति जताई है।चीन ने दावा किया है कि इस पद्धति पर उसका हक है। उसका मानना है की इसकी शुरूआत चीन में हुई और यह चीन की संस्कृति है। चीन के दावे के बावजूद भारत पैथी से जुड़े तथ्य व दस्तावेज़ उपलब्ध कराने में जुटा है।
माना जाता है कि यह पद्धति बुद्ध से जुड़ी हुई है जिसकी शुरुआत 2500 वर्ष पूर्व हुई थी बाद में भारतीय वैज्ञानिको ने इसे आगे बढ़ाया जैसे - नागार्जून, चंद्रानंदन।
Post a Comment