World Environment Day 2022: आने इस पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

World Environment Day 2022: जानें इस पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

पृथ्वी पर जन जीवन को सुरक्षित करने के लिए पर्यावरण का सुरक्षित रहना बहुत ज़रूरी है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बढ़ गया है जिस वजह से पर्यावरण खतरे में है। मनुष्य और पर्यावरण के बीच एक गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं। एक सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण भी जरूरी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।


पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है और उसकी शुरुआत कब हुई?

पहली बार पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया। जिसमें कुल 119 देशों ने हिस्सा लिया था।  उसके बाद प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक अलग-अलग देशों में पर्यावरण विषय पर चर्चा के लिए सम्मेलन आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक वर्ष 143 से भाग लेते हैं।

पर्यावरण दिवस 2022 का मेजबान देश कौन है?

वर्ष 2022 में 48 वाँ पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है जिसका मेजबान देश स्वीडन है। यह कार्यक्रम केवल एक पृथ्वी - प्रकृति के साथ सद्भावना में रहना' पर केंद्रित किया गया है। वर्ष 2021 में पर्यावरण दिवस की मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की गई थी। 

पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

विश्व में बढ़ रहे लगातार प्रदूषण और प्रदूषण लगातार प्रकृति के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से ही पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई बाकी लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें।
पर्यावरण दिवस पर लोगों को प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जागरूक किया जाता है।

 पर्यावरण दिवस थीम 2022

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम "Only One Earth" - Living Sustainably in Harmony with Nature' 

पर्यावरण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान।

1. स्विस संगठन सर्वे के अनुसार हरियाणा का भिवाड़ी शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है तथा उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद शहर दूसरे स्थान पर है।

2.  विश्व के सभी राजधानियों में से दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी है।

3.   दुनिया के सबसे प्रदूषित 100 शहरों में से 63 भारत के शामिल हैं।

4. विश्व में प्रदूषण के कारण प्रत्येक वर्ष 90 लाख तथा भारत में 24 लाख मृत्यु होती है।

5. विश्व की सबसे प्रदूषित नदी गंगा नदी है। वर्ष 2015 में एक रिसर्च के अनुसार गंगा नदी से प्रत्येक वर्ष 6000 टन प्लास्टिक वेस्ट हिंद महासागर में जाता है। 

6. एक कागज को लगभग 4-6 बार रिसायकल किया जा सकता है।

7.  जंक मेल इंडस्ट्री द्वारा प्रत्येक वर्ष 100 मिलियन पेड़ काटे जाते हैं।






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.