World Day Against Child Labour..... विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
World Day Against Child Labour.....विश्व बाल श्रम निषेध दिवस इसका इतिहास और थीम
UNICEF के अनुसार.... बाल मजदूरों की संख्या 160 मिलियन तक पहुंच गई है। और पिछले चार वर्षो में 8.4 मिलियन बच्चों की वृद्धि हुई है। और COVID-19 के कारण लाखों से भी अधिक बच्चों का भविष्य खतरे में है।
COVID-19 से पहले 132 मिलियन girl child पहले ही स्कुल जाने से वंचित थी।
महामारी के कारण 2022 के अंत तक 9 मिलियन से भी अधिक बच्चों को बाल मजदूर बनने का खतरा है।
लाखो की संख्या में बच्चे अपने स्वस्थ बचपन और शिक्षा से दूर हो जाते है क्योंकि वह बाल मजदूरी में फंस जाते हैं।
हमें बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है। ताकि सभी बच्चे अपना स्वस्थ और शिक्षित बचपन जी सकें। हमारा एक प्रयास किसी का बचपन बचा सकता है।
UNICEF Says ....."Child our future"
प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम दिवस मनाया जाता है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य है 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को श्रम से रोकना तथा शिक्षा दिलाने की ओर आगे बढ़ाना। ताकि सभी बच्चे अपना स्वस्थ और शिक्षित बचपन बिता सकें।
19 साल पहले 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) ने इस दिन की शुरुआत की थी। यह निर्णय बच्चों में बढ़ते बाल श्रम को देखते हुए लिया गया।
थीम बाल श्रम निषेध दिवस 2021..
प्रत्येक वर्ष बाल श्रम निषेध दिवस पर एक थीम रखी जाती है जिस को ध्यान में रखते हुए पूरे साल इस पर कार्यय किया जाता है।
इस वर्ष 2021 की थीम है। "Act now: End Child Labour Day.
Use ful knowledge
जवाब देंहटाएं